फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Google Map led me astray  lovers meeting villagers mistaken attack

UP: गूगल मैप ने भटकाया...प्रेमिका के घर जाना था, आधी रात को युवकों संग हुआ कुछ ऐसा; उतर गया प्यार का भूत

Mon, 01 Sep 2025 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 11:39 AM IST
सार

गूगल मैप के भरोसे प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा प्रेमी भटक गया। आधी रात को वो अपने दोस्त के साथ कार से एक गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने प्रेमी और उसके दोस्त को बदमाश समझकर दबोच लिया। इसके बाद उन दोनों के बेरहमी से पिटाई की गई। 

विज्ञापन
Google Map led me astray  lovers meeting villagers mistaken attack
पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जैतपुर के एक गांव में महिला मित्र से मिलने आए दो युवकों को शनिवार रात ग्रामीणों ने बदमाश समझ पकड़ लिया। उनकी कार की नंबर प्लेट पुती हुई थी। कुछ भी स्पष्ट नहीं बताए जाने पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि गांव वाले तहरीर देने से पीछे हट गए। पुलिस ने छानबीन करने के बाद युवकों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत, हरियाणा के जींद क्षेत्र के दो युवक शिकोहाबाद में पढ़ाई करते हैं। जैतपुर के एक गांव की युवती से उनकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। शनिवार की रात दोनों गूगल लोकेशन के आधार पर अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए कार से चले आए। युवकों ने पुलिस को बताया कि महिला मित्र के घर का रास्ता गूगल मैप पर भटक गए। रात में आसपास के गांवों की सड़क से निकल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुती हुई नंबर प्लेट की कार देखकर बदमाश समझ लिया। सड़क पर दौड़ रहे कार सवारों के आगे ट्रैक्टर तिरछा कर खड़ा कर दिया। रुकते ही ग्रामीणों ने उन्हें खींच लिया। उनकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक जैतपुर ने बताया कि दोनों युवक जींद के रहने वाले हैं। अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आए थे। दोनों युवकों ने सच्चाई बताई है।

परिजनों से भी बात की गई। अपराधिक रिकार्ड भी चेक किए हैं। कोई भी अपराध दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज नहीं है। सच्चाई के बाद परिवार या गांव के लोग कार्रवाई से पीछे हट गए। लिहाजा दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed