फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Google location of mobile number found from Delhi Agra police caught five suspects

UP: दिल्ली से मिली मोबाइल नंबर की गूगल लोकेशन, आगरा पुलिस ने ऐसे पकड़ लिए पांच संदिग्ध

Thu, 10 Jul 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 10:07 AM IST
सार

दिल्ली से आई पुलिस ने आगरा पुलिस को गूगल लोकेशन भेजी, जिसके बाद इन पांच संदिग्धों के शाहदरा से पकड़ा गया। इनके आधार कार्ड पश्चिम बंगाल के थे।
 

विज्ञापन
Google location of mobile number found from Delhi Agra police caught five suspects
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना स्थित शाहदरा में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने 5 संदिग्धों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस सभी को अपने साथ ले गई। चर्चा है कि सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वह दिल्ली में रह रहे थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस से संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई थी। एक नंबर की गूगल लोकेशन भेजी गई थी। कहा था कि इन लोगों की तलाश है। यह ट्रांस यमुना इलाके के शाहदरा में ठहरे हुए हैं। इस पर ट्रांस यमुना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


वहां तीन पुरुष और दो महिलाएं थीं। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनके आधार कार्ड चेक किए। आधार कार्ड पश्चिम बंगाल के थे। सूचना पर दिल्ली पुलिस आ गई। सभी को अपने साथ लेकर चली गई। यह नहीं पता चल सका कि पकड़े गए लोगों की किस मामले में पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed