फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   goods worth Rs 50 crore stuck in Punjab and Haryana due to farmers protest

किसान आंदोलन: पंजाब-हरियाणा में आगरा के 80 ट्रक फंसे, 50 करोड़ रुपये का माल अटका

Fri, 27 Nov 2020 03:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
goods worth Rs 50 crore stuck in Punjab and Haryana due to farmers protest
Farmers Protest - फोटो : PTI

पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन के कारण आगरा के कंबल, ऊनी कपड़े, हौजरी, नट बोल्ट, इंजन पार्ट्स से लदे करीब 80 ट्रक फंस गए हैं। बुधवार की रात से ट्रकों की आवाजाही बंद हो गई। गुरुवार को आगरा में भी पंजाब की बुकिंग नहीं ली गईं। इससे 36 घंटे के भीतर ही करीब 50 करोड़ रुपये का माल फंस गया है। 

विज्ञापन


आगरा में सर्दियों के सीजन में ऊनी कपड़े, जैकेट, स्वेटर, हौजरी का सामान लुधियाना, पानीपत, सोनीपत, अमृतसर, जालंधर से आते हैं। इसी तरह करनाल से कृषि यंत्र, पखवाड़ा से इंजन पार्ट्स की सप्लाई होती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, समाल खां, पंजाब के मलेर कोटला, धुरी से भी कपड़े, साइकिल पार्ट्स, खानपान का सामान यहां से जाता है। बुधवार से आगरा आने वाले ट्रक फंस गए हैं। इन्हें ट्रांसपोर्टर्स ने सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करवा दिया है। 
विज्ञापन



'हमने बुकिंग बंद कर दी है' 
आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पंजाब, हरियाणा से आने वाले माल के ट्रक फंस गए हैं। यहां से पंजाब, हरियाणा की ओर जाने वाले जूता, कपड़े, लैदर के माल की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। अगर स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो बड़ा नुकसान होगा। आगरा का लगभग 50 करोड़ का माल फंसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'ट्रक फंसे हैं, स्थिति सुधरने पर मंगाएंगे'
बेलनगंज के नट बोल्ट व्यापारी कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में नट बोल्ट की बड़ी इंडस्ट्रीज हैं। यहां सप्लाई होती है। हमारे पांच ट्रक फंस गए हैं। अब पंजाब में स्थिति सुधरने पर ही माल को मंगवाया जाएगा।

'दो दिन से नहीं आए साइकिल-इंजन पार्ट्स' 
व्यापारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि पंजाब, हरियाणा से इंजन और साइकिल आदि के पार्ट्स आते हैं। इस वक्त माल की आवक रुक गई है। यहां से भी माल भेजना बंद कर दिया गया है। 

'सीजन में माल नहीं आया तो होगा नुकसान'
हौजरी व्यवसायी अशोक कुमार आडवाणी ने बताया कि यह सीजन के दिन हैं। ऊनी माल का स्टॉक इन दिनों पूरा कर लिया जाता है, लेकिन अगर पंजाब, हरियाणा में हालात नहीं सुधरे तो ऊनी माल का स्टॉक फंस जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed