{"_id":"69dd58fab14226847702557e","slug":"goods-worth-rs-1597-lakh-were-taken-from-a-shoe-dealer-but-the-money-was-not-paid-agra-news-c-364-1-ag11019-127651-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूता कारोबारी से 15.97 लाख का माल लेकर नहीं दी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूता कारोबारी से 15.97 लाख का माल लेकर नहीं दी रकम
विज्ञापन
आगरा। छत्ता थाना क्षेत्र के जूता कारोबारी से केरल के युवकों ने 15.97 लाख का माल लेकर हड़प लिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
आमरा शू कंपनी के ब्रांच मैनेजर सय्यद जुल्फिकार अली ने बताया कि वर्ष 2016 में केरल के मलप्पुरम जिले स्थित एवाई.टी.सी फुट केयर फर्म के संचालक अब्दुल समद, अनीस खान, रफीक, रियाज और नौफाल ने एक परिचित के जरिये खुद को बड़े स्तर का कारोबारी बताते हुए संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें केरल क्षेत्र का एजेंट बनाने और अमानत के रूप में जूते भेजने का प्रस्ताव दिया।
भरोसे में आकर उन्होंने आरोपियों को एजेंट नियुक्त कर दिया और उनके प्रतिष्ठान पर माल भेजना शुरू कर दिया। शुरुआत में आरोपियों ने माल बेचकर भुगतान किया। कुछ समय बाद भुगतान देना बंद कर दिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने 15,97,771 रुपये का माल सुरक्षित होने और बिकने के बाद भुगतान करने का आश्वासन दिया। 17 फरवरी, 2025 को आरोपी रियाज आगरा आया और उसने दो चेक दिए जो बाउंस हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।