फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods worth one and a half lakh burnt due to fire in the shop

Agra News: दुकान में आग लगने से जला डेढ़ लाख मूल्य का सामान

Sun, 26 Feb 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Goods worth one and a half lakh burnt due to fire in the shop
सोरोंजी। क्षेत्र के योग मार्ग मोहल्ला में मौजूद परचून की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान जल गया। घटना के बाबत दुकान स्वामी ने अज्ञात लोगों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से जली दुकान दिनेश की है, दुकान स्वामी के अनुसार शुक्रवार री रात 9 बजे के करीब वह अपनी दुकान बंद करके घर गया। रात दो बजे के करीब दुकान से आग की पलटें निकलने पर पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर दुकानदार ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। दिनेश ने बताया कि हादसे में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार के चलते वह दो दिन पहले ही घी, रिफाइंट, चीनी, मैदा, मेवा, दालें, गुटके नमकीन बिस्किट के पैकेट आदि सामान कर दुकान में रखा था। इस समय दुकान सामान से भरा था। दिनेश ने कहा कि किसी अज्ञात ने दुकान में आग लगाई है।
विज्ञापन


सोरोंजी। थाना क्षेत्र के उकुर्री गांव में पूर्वाह्न के समय दो झोपड़ियों में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एक झोपड़ी में सत्यवीर की भैंसे बंधी थीं। दूसरी झोपड़ी में चारपाई, बिस्तर सहित अन्य सामान रखा था। सत्यवीर व अन्य परिजन खेत पर गए हुए थे। इसी बीच आग लग गई। जिससे दोनों भैंसे झुलस गई और घरेलू सामान जल गया ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर सत्यवीर भी मौके पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed