फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods worth lakhs including cash, jewelry stolen in Jaitpur

जैतपुर में नकदी, गहने समेत लाखों का सामान चोरी

Sun, 21 Aug 2022 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including cash, jewelry stolen in Jaitpur
बाह। जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने श्याम सुंदर दीक्षित के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। परिवार के लोग दिल्ली में बेटे रमन दीक्षित के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाने गया था।
विज्ञापन

पीड़ित श्याम सुंदर दीक्षित के घर में ताला तोड़कर चोर घुसे। अलमारी, बक्से आदि के ताले तोड़कर करीब 10 तोला वजनी कॉलर, चूड़ी, झुमकी, बैंदा, चांदी के डेढ़ किलो वजनी जेवर व तीस हजार रुपये आदि चोरी कर ले गए। शनिवार को घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन छानबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। बताया कि गृहस्वामिनी विमला देवी समेत परिवार के सभी लोग दिल्ली में बेटे रमन दीक्षित के घर जन्माष्टमी मनाने के लिए गए थे। मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने जांच की। एसओ ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed