फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods train will reach Etah directly through dedicated freight corridor railway line will be connected to Cham

Exclusive: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधी एटा पहुंचेगी मालगाड़ी, चमरौला से जोड़ी जाएगी  रेलवे लाइन

Mon, 07 Aug 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह दीपक दीक्षित, एटा
दीपक दीक्षित, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

एटा से जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल मलावन तक लगभग 24 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर काम चल रहा है। एसएसई लोकेश प्रताप सिंह ने बताया कि एटा से जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक रेलवे लाइन तो लगभग पड़ चुकी है। अब हाईवे के ऊपर लोहे का पुल रखने के साथ ही निरीक्षण का काम चल रहा है।

विज्ञापन
Goods train will reach Etah directly through dedicated freight corridor railway line will be connected to Cham
रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक कोयला पहुंचाने के लिए रेलवे लाइन को शिवाला टेहू से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चमरौला को जोड़ा जाएगा। इससे मालगाड़ी सीधी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से एटा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस समय एटा से जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल मलावन तक लगभग 24 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर काम चल रहा है। एसएसई लोकेश प्रताप सिंह ने बताया कि एटा से जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल तक रेलवे लाइन तो लगभग पड़ चुकी है। अब हाईवे के ऊपर लोहे का पुल रखने के साथ ही निरीक्षण का काम चल रहा है। वहीं इसके अलावा लाइन के विद्युतीकरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर एटा के विकास को गति देने के लिए रेलवे द्वारा भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत एटा-बरहन रेल लाइन पर पड़ने वाले शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन को चमरौला पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सर्वे भी हो चुका है। साथ ही निविदा भी जारी हो चुकी है। शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन से चमरौला पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तक लगभग 15 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा। ऐसा होते ही एटा रेलवे स्टेशन सीधा देश के प्रमुख स्थानों से जुड़ जाएगा। जिसके बाद जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थल पर मालगाड़ी द्वारा कोयला सीधा पहुंच सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनेगा ओएचई का डिपो

एसएसई ने आगे बताया कि जल्द ही एटा में डिपो की स्थापना होने की संभावना है। जिसके बाद यहां ओएचई (ओवर हेड उपकरण कैंटिलीवर) का कार्यालय भी बन जाएगा। जो कि इस समय टूंडला में है। यहां ओएचई कार्यालय बनने के बाद रेलवे की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण यहीं से हो जाया करेगा।

शिवाला टेहू और अवागढ़ पर बन रहे स्टेशन

रेलवे द्वारा अवागढ़ तथा शिवाला टेहू पर नए स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कि यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही इन स्टेशन के बनने से आने वाले समय में स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। क्योंकि आगामी समय में आगरा-एटा मार्ग पर सवारी गाड़ियां बढ़ने की संभावना है। जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।

 एटा को जल्द ही बहुत कुछ मिलने वाला है

एसएसई रेलवे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे की तरफ से एटा को जल्द ही बहुत कुछ मिलने वाला है। एटा-बरहन रेल लाइन पर पड़ने वाले शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन को चमरौला पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सर्वे भी हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed