फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods Train Derails On Kasganj-kanpur Rail Route Starts Today

कासगंज-कानपुर रेल ट्रैक बहाल, मालगाड़ी पलटने से प्रभावित हुआ था रेल यातायात

Wed, 04 Nov 2020 03:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 03:49 PM IST
सार

  • कड़ी मशक्कत के बाद देर रात शुरू हुआ संचालन
  • रेल ट्रैक और ओवरहैड इलैक्ट्रिक तारों की हुई मरम्मत

विज्ञापन
Goods Train Derails On Kasganj-kanpur Rail Route Starts Today
मालगाड़ी हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज-कानपुर ट्रैक पर मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद मरम्मत में जुटीं राहत टीमों ने ट्रैक दुरुस्त कर दिया है। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात ट्रैक यातायात के लिए ट्रैक बहाल हो सका। रेल ट्रैक के साथ ही ओवर हैड इलेक्ट्रिक तार (ओएचई) की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया गया है। उसके बाद डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ियां ट्रैक पर दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार तड़के कानपुर से मथुरा जा रही खाली मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटियाली-गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के बीच बेपटरी हो गए थे। इसके बाद यातायात के लिए रेल ट्रैक अवरुद्ध हो गया। आला अफसरों की मौजूदगी में रेल ट्रैक की मरम्मत का काम तेज गति से कराया गया।
विज्ञापन


देर शाम तक रेल पथ की मरम्मत का काम पूरा हुआ। उसके बाद देर रात इस ट्रैक पर ओवर हैड इलेक्ट्रिक तारों की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया गया। उसके बाद मंगलवार रात में ही इस ट्रैक से डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया। अब ट्रैक पूरी तरह दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कड़ी निगरानी के निर्देश
डीआरएम आशुतोष पंथ ने रेलवे के सभी विभागों के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे रेल सुरक्षा और संरक्षा को लेकर गंभीर रहें। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा रेल पथ की भी निगरानी बढ़ाई गई है।

छुटपुट मरम्मत जारी, कॉशन से निकाली जा रहीं गाड़ियां
गाड़ियां दौड़ाने के लिए ट्रैक फिट कर लिया गया है, लेकिन छुटपुट मरम्मत का कार्य अभी भी जारी है। बुधवार को मरम्मत काम के दौरान मालगाड़ियां कॉशन से निकाली गईं। रेलवे ने पूरे पथ पर छुटपुट मरम्मत का निर्णय लिया है।

आंकड़े की नजर से
- 15 मालगाड़ियां ट्रैक दुरुस्त होने के बाद गुजरीं।
- 3 किलोमीटर तक ट्रैक पर हुआ मरम्मत का काम।
- 800 से अधिक स्लीपर रेलपथ के बदले गए।
- 6 विद्युत पोल टूटने के बाद बदले गए। 

रेल ट्रैक गाड़ियां दौड़ाने के लिए दुरुस्त कर लिया गया है। उसके बाद कानपुर ट्रैक पर मालगाड़ियां दौड़ाईं जाने लगीं हैं। ट्रैक और मजबूत करने के लिए मरम्मत चल रही है। मालगाड़ियां कॉशन से निकाली जा रही हैं- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed