फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods train derailed on Dedicated Freight Corridor rail track Near Etawah Railway Station

यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा: मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई बोगियां पलटीं, चार बच्चे दबे, एक की मौत

Mon, 20 Sep 2021 06:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Sep 2021 06:25 PM IST
सार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। सोमवार को भाऊपुर जा रही बीएससीएस मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। कुछ बोगियां ट्रैक से नीचे पलट गईं। जिनके नीचे चार बच्चे दब गए। टूंडला से एआरटी मौके पर भेजी गई है। हादसे के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
Goods train derailed on Dedicated Freight Corridor rail track Near Etawah Railway Station
रेल ट्रैक से पलटीं बोगियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी ट्रैक) पर सोमवार शाम को मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी की 40 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन की कुछ बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं तो कुछ रेल ट्रैक से नीचे पलट गईं। ट्रैक के किनारे पशु चरा रहे चार बच्चे बोगियों के नीचे दब गए। इनमें एक की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) मौके पर भेजी गई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


शाम पांच बजे हुआ हादसा
ट्रेन हादसा इटावा जिले के न्यू भदान और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच फूलपुर गांव के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार को भाऊपुर जा रही बीएससीएस मालगाड़ी पटरी से उतर गई। शाम तकरीबन पांच बजे फूलपुर गांव के समीप मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। इन बोगियों में लाइम स्टोन भरा हुआ था। इसके बावजूद कई बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। 
विज्ञापन


जरूरी खबर: एलटीटी समेत 16 ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला, झांसी-कानपुर लाइन पर होना है काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बोगियों के नीचे दबे चार बच्चे, एक की मौत
मालगाड़ी की कुछ बोगियां ट्रैक से नीचे पलट गईं हैं। इनके नीचे चार बच्चे दब गए। इनमें एक की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों को निकालकर घायल अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक बच्चे की तलाश जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई हैं। रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य किया रहा है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की 58 बोगियों में से 44 बोगियां पटरी से उतर गईं है। मालगाड़ी 88 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed