{"_id":"619bb3c60b330053ef416238","slug":"goods-train-derailed-in-kosikalan-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोसीकलां में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, गाड़ियों को तीसरी लाइन से गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोसीकलां में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, गाड़ियों को तीसरी लाइन से गुजारा
Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
सार
अपलाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर गाड़ियों का संचालन नहीं हो सका। वहीं रेल अधिकारियों ने जांच की कही बात है।
विज्ञापन
मथुरा: कोसीकलां में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में सोमवार शाम करीब चार बजे यार्ड पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने अप लाइन पर रेल का संचालन रोक दिया। करीब एक घंटे तक अप रूट पर रेल संचालन नहीं हो सका। गाड़ियों को थर्ड लाइन से होकर गुजारा गया।
विज्ञापन
अप रेलवे लाइन पर यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब मालगाड़ी चालक ट्रेन को यार्ड में खड़ी कर रहा था। मालगाड़ी में लोहे का सामान लदा हुआ था। दो डिब्बों के पटरी से उतरते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनके द्वारा आनन-फानन अप लाइन पर आने वाली सभी रेलगाड़ियों को थर्ड लाइन से गुजारा गया। मालगाड़ी के डिब्बे करीब 3:55 पर उतरे और 5:05 बजे पर अप रूट से कोई भी ट्रेन को नहीं गुजारा गया। बाद में इस रूट को रेल संचालन के लिए सही किया गया। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कोसीकलां में यार्ड में डिब्बे पटरी से उतर गए थे। बाद में इन्हें वापस ट्रैक पर लाया गया। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
विज्ञापन