फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods burnt to ashes due to fire in flex and banner making factory in Agra

Agra: फ्लेक्स व बैनर बनाने की फैक्टरी में लगी आग, सामान जलकर राख

Sun, 01 Jan 2023 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 01:17 PM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे फ्लेक्स बोर्ड और बैनर बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल के 3 वाहनों की मदद से करीब 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Goods burnt to ashes due to fire in flex and banner making factory in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्ष्मी नगर निवासी राहुल जिंदल की घर के पास ही फ्लेक्सी बोर्ड नाम से फैक्टरी है। सुबह आसपास के लोगों ने फैक्टरी से आग की लपटें और धुआं उठता देखा। राहुल को सूचना दी गई। राहुल ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। तब तक लपटें विकराल हो चुकी थीं। दहशत की वजह से पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


लोगों को डर सताने लगा कि फैक्टरी के पास ही जूता फैक्टरी भी है। यदि आग वहां पहुंच गई तो संभालना मुश्किल हो जाएगा। तब तक फायर ब्रिगेड कर्मी 3 दमकलों के साथ पहुंच गए। उन्हें आग को काबू करने में करीब 3 घंटे लगे। फैक्टरी का काफी सामान जलकर बर्बाद हो गया। जगदीशपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed