{"_id":"5d6799c08ebc3e93b65d3686","slug":"good-news-for-students-of-jammu-and-kashmir-and-leh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और लेह के छात्रों के लिए खुशखबर, मोदी सरकार मुफ्त में कराएगी यह कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और लेह के छात्रों के लिए खुशखबर, मोदी सरकार मुफ्त में कराएगी यह कोर्स
Fri, 30 Aug 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में अफसरों संग भ्रमण करते केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और लेह के छात्रों के लिए खुशखबर है। यहां के छात्रों को ऑनलाइन छह मास का पर्यटक सहायक का निशुल्क कोर्स कराया जाएगा। मोदी सरकार की इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र भी उठा सकेंगे।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने इसका एलान किया है। प्रह्लाद सिंह पटेल गुरुवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल में बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन किया। ताजमहल पहला ऐसा स्मारक है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा में जल्द ही लेजर शो की शुरुआत। साथ ही यह तीनों स्मारक शाम को भी खुलेंगे। वहीं स्मारकों के पांच किमी के क्षेत्र को जीरो एरिया बनाने की योजना है।

Trending Videos
विदेशी भाषाओं के भी लगेंगे बोर्ड
उन्होंने कहा कि स्मारकों पर हिंदी-अंग्रेजी के अलावा टॉप थ्री देशों के पर्यटकों को उनकी भाषा में जानकारी देने को साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सुरक्षित भारत सुरक्षित पर्यटक के लिए सभी को काम करना होगा। 137 चोटियां स्कीइंग और पर्वतारोहण के लिए खोली गई हैं।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने एलान किया कि 12वीं पास छात्रों को ऑनलाइन छह मास का पर्यटक सहायक का कोर्स कराया जाएगा। अनुसूचित जाति-जनजाति, जम्मू-कश्मीर और लेह के छात्रों के लिए यह कोर्स निशुल्क रहेगा।