{"_id":"5a7358ec4f1c1baa1b8b4f1e","slug":"good-news-for-agra-in-budget-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2018: जेटली की पोटली से ताजनगरी को मिली ये खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2018: जेटली की पोटली से ताजनगरी को मिली ये खुशखबरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
budget
वित्त मंत्री अरुण जेटली के पिटारे से जूता उद्योग के लिए सीधे तो रियायतें नहीं निकलीं, लेकिन जो कदम उठाए गए, उनका असर फुटवियर पर नजर आएगा। टैक्सटाइल्स के समान सुविधाएं देने के कदम से न केवल जूते की चमक बढ़ेगी, बल्कि जूते की उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी तय है।
टर्न ओवर टैक्स में छूट और नए रोजगार पर ईपीएफ जमा करने के कदम का फुटवियर उद्योग फायदा उठाने के लिए तैयार बैठा है। इस बजट से फुटवियर उद्योग निर्यात में मिल रही प्रतिस्पर्धा से मुकाबला करने की स्थिति में आ जाएगा।
बजट में 500 करोड़ रुपये लेदर और फुटवियर विकास के लिए रखे गए हैं। सरकार 2600 करोड़ रुपये का पैकेज पहले ही फुटवियर उद्योग को दे चुकी है।
लेदर फुटवियर इकाइयों को तकनीकी रूप से उन्नत करने और आधुनिकीकरण करने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका फायदा आगरा की निर्यात और घरेलू इकाइयां उठा सकेंगी। निर्यात में आगरा की भागीदारी 27 फीसदी और घरेलू बाजार में 65 फीसदी हिस्सेदारी है।

Trending Videos
shoes
- फोटो : getty images
5500 करोड़ रुपये का निर्यात आगरा की 192 निर्यात इकाइयां कर रही हैं, जिन्हें टर्न ओवर टैक्स और ईपीएफ के कदमों का फायदा मिलेगा। निर्यातक संस्था आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर ने बजट का स्वागत किया है तो वहीं घरेलू निर्माता कुछ और कदमों की उम्मीद लगाए बैठे थे।
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर का कहना है कि जूता उद्योग को 2600 करोड़ का पैकेज मिल चुका है। बजट में कपड़ा-जूता उद्योग को नए रोजगार पर 30 फीसदी आयकर छूट से रोजगार बढ़ेंगे। स्पर्धा में आने का मौका मिलेगा, हालांकि सामाजिक सुरक्षा के कदम बजट में नहीं हैं।
आगरा शू मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली ने बताया कि जूता उद्योग को कपड़ा उद्योग की तरह ही समान सुविधाएं देने के कदम से उद्यमियों को फायदा होगा। टर्न ओवर पर टैक्स स्लैब में कमी विकासोन्मुखी कदम है।