{"_id":"5d9efc408ebc3e012e1f4c32","slug":"good-days-for-automobile-electronics-and-bullion-business-market-boom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसून-पितृपक्ष में सुस्त बाजार नवरात्र में हुए गुलजार, कमाई 250 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून-पितृपक्ष में सुस्त बाजार नवरात्र में हुए गुलजार, कमाई 250 करोड़ के पार
Thu, 10 Oct 2019 03:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून और पितृपक्ष में सुस्ती का शिकार रहा बाजार नवरात्र आते ही गुलजार हो गया। नवरात्र के पहले ही दिन से बाजार ने जो रफ्तार पकड़ी, वह नवमी और दशहरा पर और तेज हो गई।
ऑटो मोबाइल्स, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, गैजेट्स, कपड़े, उपहार और इंटीरियर डेकोरेशन सेक्टर में 250 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर गया। बाजार के विशेषज्ञों और कारोबारियों को उम्मीद है कि नवरात्र में जो स्टार्ट मिला है, उससे दिवाली तक कई गुना ज्यादा अच्छा बाजार मिल सकेगा।
अष्टमी और नवमी पर ऑटोमोबाइल की बिक्री ने पूरी रफ्तार पकड़ ली। दो पहिया ही नहीं, चार पहिया और कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री नवरात्र में सुस्ती को दूर कर गई। कारोबारियों के अनुसार दो पहिया, चार पहिया और कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 80 करोड़ रुपये को पार कर गई।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रंजना बंसल के मुताबिक नवरात्र ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बेहतरीन स्टार्ट दिया है। नीतियों को लेकर अब भ्रम दूर हुए हैं। इससे धनतेरस और दिवाली तक ऑटोमोबाइल की बिक्री का आंकड़ा बेहतर हो सकेगा।

नवरात्र सराफा बाजार के लिए भी बेहतर रहा। नवरात्र शुरू होने के बाद नवमी तक आभूषणों की बिक्री अच्छी हुई। सराफा व्यवसाइयों के अनुसार करीब 120 करोड़ रुपये की ज्वैलरी बिकने का अनुमान है।
शहर में किनारी बाजार, जौहरी बाजार, नमक की मंडी, चौबेजी का फाटक, एमजी रोड के ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक नजर आए। छुट्टियां ज्यादा होने के कारण परिवार सहित खरीदरी के लिए लोग पहुंचे।
प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम संचालक अनुराग बंसल ने बताया कि नवरात्र में आभूषणों की बिक्री अच्छी हुई है। करवाचौथ और शादियों के सीजन के लिए लोगों ने आभूषणों की खरीद शुभ नवरात्र में की है। धनतेरस और दिवाली पर भीड़ होने के कारण लोगों ने पहले ही सोने की खरीद शुरू की है।
बाजार में सोने के भाव की अनिश्चितता और 45 हजार तक पहुंचने की आशंका के कारण नवरात्र में लोग आभूषण खरीदने आए। श्री सराफा कमेटी मंत्री देवेंद्र गोयल के मुताबिक बाजार के सन्नाटे को नवरात्र ने तोड़ा है। इससे दिवाली पर बाजार अच्छा रहने का अनुमान है।

नवरात्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने कई आफर पेश किए। नौ दिनों के दौरान करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ऑन लाइन बिक्री को शामिल करें तो बाजार की स्थिति बेहतर रही है। नए मॉडलों को लांच करने के साथ गिफ्ट और छूट भी दी गई।
जो आफर नवरात्र में पेश किए गए, वही ऑफर दिवाली तक के लिए लागू किए गए हैं। संजय प्लेस के मोबाइल कारोबारी लोकें द्र अग्रवाल ने बताया कि आईफोन, सैमसंग, वीवी, ओप्पो समेत मोबाइल कंपनियों ने नए मॉडल पेश किए, जिनकी वजह से मांग बनी रही।
डीलरों के पास मांग ज्यादा और आपूर्ति कम ही रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स कारोबारी पीयूष मल्होत्रा के मुताबिक 20 से 40 हजार रुपये की रेंज के फोन और 40 से 75 हजार रेंज के लैपटॉप की मांग अच्छी रही है। दिवाली तक बाजार की स्थिति बेहतर रहेगी।