Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gondwana Superfast Express delayed by seven hours

कोहरे ने रोकी रफ्तार: आगरा में 7 घंटे तक लेट रहीं गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ये गाड़ियां भी देरी से पहुंची

Fri, 26 Dec 2025 10:05 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 10:05 AM IST
सार

आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस भी करीब 2 घंटे 41 मिनट लेट रही। जियारत एक्सप्रेस 4 घंटा 50 मिनट देरी से आई। कोहरे में रेल यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 
 

विज्ञापन
Gondwana Superfast Express delayed by seven hours
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

कोहरे में रेल यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह स्टेशन पर लंबी दूरी की कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


इनमें गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 7 घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची। अवध एक्सप्रेस करीब 6 घंटे 30 मिनट, ग्वालियर एक्सप्रेस 4 घंटे 11 मिनट, प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे 34 मिनट और उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 28 मिनट देरी से चली। आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस भी करीब 2 घंटे 41 मिनट लेट रही। जियारत एक्सप्रेस 4 घंटा 50 मिनट देरी से आई। वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा 46 मिनट, निजामुद्दीन वंदे भारत 1 घंटा 5 मिनट और शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 31 मिनट देरी से संचालित हुई। 
विज्ञापन


पंजाब मेल दोनों ओर से 2 से 3 घंटे की देरी से चलीं। आगरा कैंट से गुजरने वाली 15 ट्रेन 30 मिनट से लेकर पाैने सात घंटे तक लेट रहीं।
इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन लेट हो रही हैं। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जान लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed