फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gomti nager express become late

Agra News: गोमती नगर एक्सप्रेस एक घंटे बिलंब से पहुंची जंक्शन

Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
gomti nager express become late
कासगंज में कोहरा के बीच स्टेशन पर आती ट्रेन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर देखा गया। जंक्शन पर ट्रेनें विलंब से पहुंची तो वहीं बसों के संचालन पर भी असर देखा गया। गोमती नगर एक्सप्रेस 54 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। दिल्ली जाने वाली पहली बस एक घंटे विलंब से रवाना हुई। इसके अलावा कई अन्य बसें भी डिपो से आधा घंटा विलंब से निकली।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा एवं फुहारों के चलते यात्री घरों से निकलने का साहस नहीं दिखा सके। दिल्ली के लिए सुबह 4 बजे निकलने वाली बस में जाने के लिए यात्रियों की पर्याप्त संख्या नहीं हो पाई। जब इस बस में मानक के अनुसार सवारी बैठ गई तब इस बस को पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा सुबह 5.30 बजे, 6.30 बजे की बसें आधा घंटा देरी से डिपो से निकली। गोमती नगर एक्सप्रेस रात में 3.57 पर जंक्शन पहुंचती है, यह ट्रेन 4.51 बजे जंक्शन पर आई। इसी तरह गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस दोपहर 1.55 बजे जंक्शन आती है, यह ट्रेन दोपहर 2.11 बजे जंक्शन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed