फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Golf carts will run for tourists from Taj Mahal to Agra Fort in Agra

आय बढ़ाने पर जोर: पर्यटकों के लिए ताजमहल से किला तक चलेंगी गोल्फ कार्ट, एत्माउद्दौला पर भी बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 20 Oct 2024 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 12:05 AM IST
सार

आगरा में पर्यटकों के लिए ताजमहल से किला तक गोल्फ कार्ट चलेंगी। एत्माउद्दौला पर भी सुविधाएं बढ़ेंगी। दोनों तरफ लगे लोहे की तारों की जगह लाल पत्थर की जालियां लगेंगी। एडीए की आय बढ़ाने पर जोर है।

विज्ञापन
Golf carts will run for tourists from Taj Mahal to Agra Fort in Agra
एत्माउद्दौला स्मारक का निरीक्षण करतीं एडीए उपाध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल से आगरा किला तक पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट चलेंगी। इसे बढ़ाकर भविष्य में एत्माउद्दौला तक भी किया जा सकेगा। एत्माउद्दौला में मकबरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ लगे लोहे की तारों की जगह लाल पत्थर की जालियां लगेंगी। ये निर्देश शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने एत्माउद्दौला स्मारक के निरीक्षण के बाद दिए।

विज्ञापन


ताजमहल देखने के लिए रोज 20 से 25 हजार पर्यटक आते हैं। इसके आधे भी आगरा किला नहीं पहुंचते। जबकि एत्माउद्दौला तक एक चौथाई से भी कम पर्यटक संख्या रह जाती है। स्मारक से आय कम हो रही है। शनिवार को एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने रामबाग स्थित राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारक एत्माउद्दौला का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


मकबरे के रास्ते पर लोहे के तार लगे हुए थे। इनकी जगह लाल पत्थर की जालियां लगेंगी। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से संपर्क कर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। आय में वृद्धि के अन्य विकल्पों पर भी एडीए विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पथकर से स्मारकों पर नए कार्य कराए जाएंगे। पर्यटक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्यारह सीढ़ी पर सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। उन्होंने एत्माउद्दौला पर बार कोड बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed