{"_id":"5c80a9f9bdec2214374a6548","slug":"golden-baba-car-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 20 किलो सोने से लदे 'गोल्डन बाबा' की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 20 किलो सोने से लदे 'गोल्डन बाबा' की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा से गाजियाबाद जा रहे गोल्डन बाबा की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाबा के छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीं, गोल्डन बाबा को भी मामूली चोट आई। हादसे के समय बाबा शरीर पर 21 किलो सोना धारण किए थे। एक्सप्रेसवे की हेल्पलाइन की मदद से उन्हें गाजियाबाद स्थित उनके आश्रम पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घटना गुरुवार सुबह की है। गोल्डन बाबा इटावा में आयोजित कुश्ती दंगल में भाग लेकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अपने आश्रम को लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब वे मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 124 से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार माइल स्टोन से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में बाबा के छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीं बाबा को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाबा 21 किलो सोना पहने हुए थे।
विज्ञापन
उधर, एक्सप्रेसवे की हेल्पलाइन की गाड़ी लेकर पेट्रोलिंग कर रहे तरुन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाबा व उनके सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने ने बाबा को उनके आश्रम गाजियाबाद तक सुरक्षित पहुंचाया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को जाबरा टोल प्लाजा पर क्रेन से लाया गया।
विज्ञापन