Agra: सराफ के घर से 34 लाख रुपये का सोना चोरी, कोर्ट के आदेश पर दो महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सराफ के घर से 19 अगस्त को सोनी चोरी हो गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बाग मुजफ्फर खां में सराफ के घर से 34 लाख रुपये का सोना चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर कार्रवाई की बात कह रही है।
बाग मुजफ्फर खां निवासी किशन देव पवार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा कि उनकी नमक की मंडी में दुकान है। वह सोने का टंच और खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनके यहां बाहर के कारीगर काम करते थे। घर में ही उनके रहने के लिए कमरा बना रखा था।
उन्होंने जनवरी 2019 में व्यापार बढ़ाने के लिए 11.20 लाख रुपये का लोन लिया। इससे सोना खरीद लिया। फरवरी 2022 में एक्सिस बैंक से 18.41 लाख रुपये का लोन और ले लिया। इसमें से 16 लाख रुपये का सोना खरीद लिया। सोना अपने घर में रखा था।
19 अगस्त को हुई थी वारदात
उनके कारीगरों की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले अन्य कारीगरों से हो गई। 19 अगस्त को बारिश में वह दरवाजा खोलकर सो रहे थे। तभी किसी ने अलमारी खोलकर 34 लाख रुपये का सोना चोरी कर लिया गया। इसके बाद से उनके कारीगर भी चले गए। उनकी तलाश की, लेकिन नहीं मिले।
थाने पर शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में विवेचना की जाएगी। वादी के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Agra: कासगंज जिला जेल का बंदी एक महीने बाद गिरफ्तार, व्हीलचेयर पर बैठ फिल्मी अंदाज में हुआ था फरार