फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold mafia cheating customers by manipulating purity of gold jewellery in Agra

UP: फर्जी हॉलमार्क से धोखाधड़ी, 24 कैरट के गहने बताकर बेचे जा रहे 16-18 कैरट के गहने

Mon, 24 Jun 2024 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 04:43 PM IST
सार

ताजनगरी में स्वर्ण माफिया फर्जी हॉलमार्क से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। 24 कैरट के गहने बताकर 16-18 कैरट के गहने बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
Gold mafia cheating customers by manipulating purity of gold jewellery in Agra
आभूषण। (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया (जांच एजेंसी)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वर्ण माफिया सोने के गहनों की शुद्धता में फर्जीवाड़ा कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। फर्जी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) से 16-18 कैरट के सोने को 22-24 कैरट का बताकर बिक्री कर रहे हैं। जरूरत पर लोग अपने गहने बेचने या गिरवी रखने गए तो मामले पकड़ में आए। 

विज्ञापन


भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और वित्त मंत्रालय में इसकी शिकायत की गई है। आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में 4500 सराफा व्यापारी हैं, इसमें करीब 450 बड़े कारोबारी हैं। महीनेभर में 300 किलो से अधिक के सोने के गहनों की बिक्री होती है।
विज्ञापन


कई लोग जरूरत पर बाजार में गहने बेचने आए। इन पर बाकायदा हॉलमार्क भी लगा था। बीआईएस की वेबसाइट से इसकी जांच की तो ये फर्जी निकला। सोना खरीदते वक्त 22-24 कैरट बताकर पूरे दाम लिए गए थे। जांच में गहने 16-18 कैरट के निकले। शुरूआत में इक्का-दुक्का मामले आते थे। अब आए दिन पकड़ में आ रहे हैं। इसकी जांच कराने के लिए बीआईएस और वित्त मंत्रालय में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेजर मशीन से लगा रहे हैं फर्जी हॉलमार्क

मार्किंग सेंटर संचालक विकास आनंद ने बताया कि आगरा में अभी 3 सेंटर हैं। एक व्यक्ति 6 अंगूठी गिरवी रखने आया तो दुकानदार ने बीआईएस की बेवसाइट पर एचयूआईडी नंबर डाला। इसे 24 कैरट की शुद्धता बताया, लेकिन ये नंबर गले के हार का था। अंगूठी पर लगा मिला। एसोसिएशन की पड़ताल में पाया कि कई दुकानदार लेजर मशीन से असली एचयूआईडी को अलग-अलग गहनों पर लगाकर ग्राहकों को बेच रहे हैं।

एचयूआईडी से फायदा

सोने की शुद्धता की पुष्टि के बाद एचयूआईडी की मुहर लगती है। इससे सोने की शुद्धता, आभूषण का प्रकार, विक्रेता का नाम समेत अन्य जानकारी दर्ज होती है। इससे ग्राहक विश्वस्त रहता है कि जितने तय कैरट के दाम देने पर ग्राहक को पूरी शुद्धता के गहने मिले हैं। गहनों को दोबारा बेचने-गिरवी रखने पर ग्राहक को तय कीमत भी मिल जाती है। ग्राहक सोना खरीदते वक्त बीआईएस केयर एप से एचयूआईडी की पुष्टि कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed