{"_id":"6affb733720b2a11f20cf7a8","slug":"gold-and-silver-prices-today-sharp-fall-in-22k-and-24k-gold-rates-best-time-to-buy-gold-during-wedding-season-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: 22 और 24 कैरेट हुआ बेहद सस्ता, सहालग में करें खरीदारी; जानें आज का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: 22 और 24 कैरेट हुआ बेहद सस्ता, सहालग में करें खरीदारी; जानें आज का भाव
Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
सहालग के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्ड गिरावट ने आम खरीदारों को बड़ी राहत दी है। दिवाली के बाद इनके भाव टूटने से सुस्त पड़े सराफा बाजार की चमक लौट आई है। 15 प्रतिशत तक खरीदारी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,240 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम रहा। दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 11 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इसी तरह चांदी के दाम भी लुढ़ककर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। दिवाली पर चांदी 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जिसमें अब तक करीब सात हजार रुपये प्रति किलो की कमी आ चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कीमती धातुओं के दाम लगातार गिरने का सीधा असर शादी-ब्याह की खरीदारी पर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को किनारी बाजार, चौबे जी फाटक से लेकर एमजी रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। जिन परिवारों ने ऊंचे भाव के कारण खरीदारी टाल रखी थी, वे अब आभूषणों की बुकिंग और खरीदारी कर रहे हैं। आगरा सराफा मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष पवन दोनेरिया ने बताया कि नुमान है कि भाव में नरमी बने रहने से इस सहालग में खरीदारी करीब 15 फीसदी तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी में निवेश का सही समय
श्री सराफा कमेटी अध्यक्ष धन कुमार जैन ने बताया कि दिवाली के 1.70 लाख रुपये के स्तर से फिसलकर चांदी का 1.63 लाख रुपये प्रति किलो पर आना निवेशकों के लिए अच्छा अवसर है। सात हजार रुपये की इस गिरावट के बाद लंबी अवधि का निवेश फायदेमंद रह सकता है। सहालग की मांग बढ़ने से आगे कीमतों में दोबारा तेजी आने की संभावना है।

जनवरी से कितनी टूटी कीमतें?
अंतरराष्ट्रीय सत्र पर सोना 5,602 डॉलर प्रति औंस के जनवरी-2026 शिखर से 33 फीसदी टूट चुका है, जबकि चांदी 121 डॉलर के शिखर से 63 फीसदी लुढ़क गई है। एक साल की अवधि में डॉलर के लिहाज से सोना करीब 8.5 फीसदी और चांदी लगभग 10.5 फीसदी नीचे है। भारत में सोना जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से करीब 26.5 फीसदी फिसला है, वहीं चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई से 58 फीसदी नीचे आ गई है।