फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold

फूल सिंह के खेत से सोना निकलने की सूचना पर पहुंची भीड़

Tue, 16 Jul 2019 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
gold
मैनपुरी-कुरावली। गांव देवीनगर में एक खेत से सोना निकलने की अफवाह इस कदर फैली कि मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और सीओ भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। जेसीबी से खोदाई कराई गई, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। थाना क्षेत्र में जीटी रोड को सिक्सलेन करने का काम चल रहा है। बाईपास निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से गांव देवीनगर निवासी फूल सिंह के खेत की मिट्टी खरीदी गई थी। मंगलवार को वहां खोदाई का काम चल रहा था।
विज्ञापन

जेसीबी से चल रहे खोदाई के दौरान कुछ पुरानी ईंटें निकलीं। कुछ ही देर में वहां अफवाह उड़ी कि सोने की ईंट निकली हैं। इस बीच ट्राला संचालक व खेत मालिक ईंट लेकर भाग गए। वहीं, ईंट निकलने के स्थान पर हुए गड्ढे को बंद कर दिया। अफवाह जंगल में आग की तरफ फैल गई। कुछ ही देर में खेत पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम रतन वर्मा, सीओ दद्दन प्रसाद पुलिसबल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाते हुए खोदाई का आश्वासन दिया। जेसीबी से खोदाई कराई गई। सात फीट तक खोदाई कराने के बाद भी वहां कुछ भी नहीं मिला। तो ग्रामीण धीरे धीरे वहां से जाने लगे। सब कुछ सामान्य होने के बाद अधिकारी भी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed