{"_id":"5e81fd688ebc3e76a820f83e","slug":"gokashi-near-mental-hospital-hindu-sanghtan-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक आरोग्यशाला परिसर में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक आरोग्यशाला परिसर में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हंगामा
Tue, 31 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के नगला बेर से सोमवार तड़के घर के बाहर बंधे पशु को गोकश चोरी कर ले गए और मानसिक आरोग्यशाला के पिछले हिस्से में गोकशी कर दी।
इसकी जानकारी पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना जगदीशपुरा और हरीपर्वत की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
भीम नगर, नगला बेर निवासी सुनील कुमार के पास कई पशु हैं। सुनील ने थाना हरीपर्वत पुलिस को बताया कि घर के बाहर बंधे पशुओं में से एक सोमवार तड़के चोरी हो गया। नगला बेर के पास टूटी पड़ी मानसिक आरोग्यशाला की दीवार के पास गोकशी कर दी गई।
मानसिक आरोग्यशाला परिसर में अवशेष मिले। सुनील ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। कैलाश प्रखंड के अध्यक्ष करन गर्ग ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन में भी गोकशी कर रहे हैं। इस दौरान प्रदीप शर्मा, शिवम दुबे, गौरव यादव, नवीन पचौरी, मनीष गौतम, अंकित कठेरिया, सारांश, शिवम अग्रवाल, मनोज कुमार आदि पहुंचे। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले में कार्रवाई थाना जगदीशपुरा में की जाएगी।