फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Godrangannar celebrates the marriage ceremony of God

श्री गोदारंगमन्नार भगवान के विवाहोत्सव की धूम

Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Godrangannar celebrates the marriage ceremony of God
वृंदावन (मथुरा)। दक्षिण भारतीय शैली के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर में इन दिनों श्री गोदारंगमन्नार भगवान के विवाहोत्सव की धूम मची हुई है। मंदिर परिसर वैदिक वैवाहिक मंत्रोच्चारण से गूंज रहा है। महोत्सव के चौथे दिन लौकिक परंपरानुसार भात की रस्म निभाई गई। मंगलवार को वैदिक रीतिरिवाज से विवाह संपन्न होगा।
विज्ञापन

उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय शैली के एकमात्र विशालतम श्री रंग मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं के लिए श्रद्धालुओं में खासा विख्यात है। मंदिर में श्री रामानुज संप्रदाय द्वारा प्रतिस्थापित विधियों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया जाता है। पोष माह में धानुरमास उत्सव के अंतिम चरण में पंचदिवसिया विवाहोत्सव का आयोजन लौकिक परंपरानुसार किया जाता है। प्रतिदिन श्री गोदाम्मा जी का विधिवत शृंगार कर विविध प्रकार के व्यंजन निवेदित किए जाते हैं। महोत्सव के चतुर्थ दिवस परंपरागत रूप से मंदिर के संस्थापक बैकुुंठवासी संत श्री रंगदेशिक महाराज द्वारा प्रतीकात्मक रूप से श्री गोदाम्बा जी का भात की रस्म निभाई गई। मंदिर के श्री महंत बालकस्वामी जी महाराज के निर्देशन में दक्षिण भारतीय आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य रीतिरिवाजों का निर्वहन कराया गया। महाराजश्री के निज आवास से गायन वादन के साथ मंदिर परिसर में विराजमान श्री गोदाम्बा जी को शृंगार, रेशमी वस्त्र आदि निवेदित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed