फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goa tourist given fake information about the robbery to the police to get hospitality In Agra

पुलिस की खातिरदारी आई पसंद: पर्यटक ने दूसरी बार दी लूट की फर्जी सूचना, पहले होटल में तीन दिन रहा था फ्री में

Thu, 15 Sep 2022 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 09:49 PM IST
सार

पर्यटक ने बताया कि वह गोवा का रहने वाला है। दिल्ली में रह रहा था। उसके पास रुपये खत्म हो गए थे। वह गोवा जाना चाहता था। पहले 25 अप्रैल को आगरा आया था। तब थाना कमला नगर में बैग चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने उसे होटल में रुकवाया था।

विज्ञापन
Goa tourist given fake information about the robbery to the police to get hospitality In Agra
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गोवा के पर्यटक ने लूट की सूचना पुलिस से खातिरदारी कराने के लिए दी थी। पांच महीने पहले वो अपने मकसद में कामयाब हो गया था। पुलिस को बैग चोरी की सूचना देकर होटल में मुफ्त में तीन रात गुजारी थीं। गोवा की टिकट से लेकर रास्ते में खाने-पीने का पैसा तक मिला था। मगर, दूसरी बार पुलिस ने उससे सच उगलवाने के लिए देसी तरीका अपनाया। वह हिंदी बोलने लगा, झूठी कहानी का सच भी उगल दिया। माफी मांगने पर उसे जाने दिया गया। 

विज्ञापन


गोवा का निवासी सेवी डिसिल्वा 13 सितंबर को आगरा आया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह बेल्जियम का नागरिक है। 11 सितंबर को मथुरा आया। अब ताजमहल देखना था। वह यूरो को भारतीय मुद्रा में बदलवाना चाहता था। इसके लिए एक ऑटो किराये पर लिया। चालक ने दो साथियों को बुलाकर लूट लिया। सुनसान जगह पर लैपटॉप, आईफोन, मोबाइल, कैमरा, आठ हजार यूरो, जिनकी कीमत तकरीबन आठ से नौ लाख रुपये है ले गए। वह अंग्रेजी बोल रहा था, इससे पुलिस उस पर शक नहीं कर सकी।

विज्ञापन

सच उगलवाने के लिए पुलिस का देसी तरीका

पुलिस सेवी डिसिल्वा को साथ लेकर घटनास्थल की जांच कर रही थी। उसने पहले बताया कि मथुरा से बस से आया। इसके बाद ऑटो किया था, लेकिन वह ऑटो करने वाले स्थान की जानकारी नहीं दे सका। उसने कैब से आने की बात कही। इस पर मथुरा टोल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। उसने एक ऑटो का नंबर बताया। वह भी गलत निकला। इस पर पुलिसकर्मी उसके सामने हिंदी में बात करने लगे। कहा कि पर्यटक की बातों में झोल है, उसे सुनसान जगह पर ले जाकर पूछताछ करेंगे। सख्ती से पूछने पर ही सच उगलेगा। यह सुनकर सेवी घबराने लगा, यह पुलिस ने देख लिया। बाद में पुलिसकर्मी उससे हिंदी में बात करने लगे। यह सुनकर पर्यटक नो-नो करने लगा। पुलिस को उसके हिंदी की जानकारी होने का पता चला। बाद में पूछने पर सच बता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह बेल्जियम नहीं, बल्कि गोवा का रहने वाला है। दिल्ली में रह रहा था। उसके पास रुपये खत्म हो गए थे। वह गोवा जाना चाहता था। पहले 25 अप्रैल को आगरा आया था। तब थाना कमला नगर में बैग चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने उसे होटल में रुकवाया था। उसे जाने की टिकट के साथ रास्ते में खर्च के लिए रुपये दिए थे। अब भी उसे लग रहा था कि वापस पुलिस की मदद से चला जाएगा, लेकिन इस बार भेद खुल गया।

सिपाही ने पहचान लिया

पर्यटन थाने का सिपाही दीपक पहले कमला नगर में तैनात था। 25 अप्रैल को सेवी आगरा आया था और कमला नगर थाने में चोरी की सूचना दी थी। अब पर्यटन थाना आने पर दीपक ने उसे पहचान लिया। 

मदद के लिए दी झूठी सूचना

पर्यटक ने अपनी गलती मानी है। वह माफी मांग रहा था। उसके साथ लूट नहीं हुई थी। पुलिस से मदद के लिए लूट की फर्जी सूचना दी थी। अब उसने कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। उसके खिलाफ कोर्ट में धारा 182 की रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल उसे जाने दिया गया है। - जय सिंह परिहार, निरीक्षक, पर्यटन थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed