फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GM looking dirt expressed displeasure at the Fort station

फोर्ट स्टेशन पर गंदगी देख जीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 03 May 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 03 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
GM looking dirt expressed displeasure at the Fort station
गंदगी देख ट्रेन से नीचे उतरे, एक घंटे तक किया मुआयना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने सोमवार को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर नाराजगी जताई। वह बयाना-आगरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग मुआयना करने जा रहे थे। आगरा फोर्ट पर ट्रेन के रुकने पर प्लेटफार्म नंबर चार पर गंदगी देखी तो ट्रेन से नीचे उतर आए। फिर एक घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वह पूर्वाह्न 11 बजे फोर्ट स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर चार पर गंदगी देखकर ट्रेन से उतर आए। ये देखकर अफसरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर पांच और एक पर लग रही आटोमेटिक वेंडिंग मशीन, पार्सलघर, कैरिज वैगन के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। हर जगह उन्हें गंदगी मिली। उन्होंने अफसरों से नाराजगी जताई। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया की बाउंड्रीवाल को पांच से आठ फुट ऊंची कराने और प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ी लगवाए जाने के निर्देश दिए। साफ-सफाई पर ध्यान देने और पार्सलघर को जल्द शिफ्ट करने को कहा। इसके बाद वह बयाना रेलखंड के निरीक्षण पर गए। बता दें, जीएम आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान एडीआरएम शीलेंद्र प्रताप सिंह, सीनियर डीसीएम शशिभूषण, पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रेल ट्रैकों के किनारे रोपे जाएंगे पांच लाख पौधे

रेल ट्रैक के किनारों पर हरियाली विकसित की जाएगी। इस काम में वन विभाग की मदद ली जाएगी। इसके अलावा रेलवे की खाली जमीन में पौधे लगाए जाने की भी योजना है। शुरू में उत्तर रेलवे में ट्रैक के किनारे पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरित भारत अभियान के तहत रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने पंजाब और हरियाणा के वन विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके इस योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे में ट्रैक के किनारों को हरियाली से जल्द ही आच्छादित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैक के आसपास की खाली जमीनों पर कब्जे रोकने के लिए भी पौधे लगाए जाने पर सहमति बनी है। उत्तर रेलवे के बाद उत्तर मध्य रेलवे समेत अन्य जोन में भी अधिकारी इस योजना को लागू करने का काम करेंगे। इससे ट्रैकों के आसपास होने वाली गंदगी भी साफ हो जाएगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान सुखद अनुभूति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed