फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   glows in candlelight as faithful honour departed souls on All Souls’ Day

UP: फूलों से सजीं कब्रें, मोमबत्तियों की लौ में जिंदा हुईं यादें..अपनों की आत्मा की शांति के लिए हुई प्रार्थना

Mon, 03 Nov 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

ऑल सोल्स डे पर मृत विश्वासियों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना हुई।श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न कब्रिस्तानों में जाकर अपने स्वर्गवासी परिजन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
glows in candlelight as faithful honour departed souls on All Souls’ Day
ऑल सोल्स डे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ईसाई समाज ने रविवार को ऑल सोल्स डे (मृत विश्वासियों का स्मृति दिवस) श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न कब्रिस्तानों में जाकर अपने स्वर्गवासी परिजन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सुबह से ही गिरजाघरों में पवित्र मिस्सा बलिदान और विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कब्रों पर फूल, मोमबत्तियां और अगरबत्तियां अर्पित कीं। कई लोग अपने प्रियजनों की स्मृति में भावुक हो उठे। कुछ श्रद्धालु कब्रों के पास खड़े होकर हाथ जोड़ प्रार्थना करते दिखाई दिए, जबकि कई चुपचाप बैठकर अपने स्वर्गवासी परिजन को याद करते रहे।
विज्ञापन


सेंट मेरी चर्च के प्रधान पुरोहित फादर जोसफ डाबरे ने बताया कि आगरा छावनी स्थित गोरों के कब्रिस्तान और रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान में मिस्सा बलिदान चढ़ाकर मृत विश्वासियों की आत्मशांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। फादर विंसेंट ने कहा कि मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। यह जीवन का विनाश नहीं, बल्कि उसका रूपांतरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि ने रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान में प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भी आत्मा जीवित रहती है और हमारे प्रियजन परमेश्वर की अनंत शांति में विश्राम करते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें। इस अवसर पर फादर राजन दास, फादर मिरांडा, क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा, लॉरेंस मसीह, फिलिप, एल्विन सिल्वेरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed