फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh News glacier burst in uttarakhand flood alert in Kasganj

Uttarakhand Glacier : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से तबाही, गंगा में बाढ़ की आशंका पर कासगंज में अलर्ट

Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
सार

  • गंगा नदी में बाढ़ आने की आशंका, बांधों की विशेष निगरानी, दो दिन में आ सकता है पानी
  • डीएम ने सभी जिम्मेदार विभागों को किया सक्रिय, गंगा नदी से सटे इलाकों में निगरानी बढ़ी 

विज्ञापन
Uttar Pradesh News glacier burst in uttarakhand flood alert in Kasganj
कासगंज: गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार की सुबह ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। कासगंज जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगा नदी में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया है। विकास और सिंचाई विभाग की टीमें गंगा किनारे के इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। बांधों की विशेष निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


ग्लेशियर टूटने से उत्तराखंड में भारी तबाही होने की आशंका है। वहां डैम और कुछ प्रोजेक्ट को ध्वस्त करते हुए पानी हरिद्वार की ओर बढ़ गया है। हरिद्वार से पानी बिजनौर, नरौरा होते हुए गंगा नदी में पहुंचेगा। ऐसे में यहां बाढ़ की आशंका बढ़ी है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अलर्ट कर दिया है। संबंधित विभागों को विशेष रूप से निगरानी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- Uttarakhand Glacier Burst: आपदा में जिनके अपने हुए हैं लापता वे यहां करें संपर्क, हेल्पलाइन नंबर 9557444486 जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग की टीमों गंगा नदी के इलाकों में दौरा कर रही हैं। सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पानी धीमे-धीमे हरिद्वार तक पहुंच रहा है। ऐसे में आगामी दो दिनों में पानी कछला गंगा नदी में आने की संभावना है। पानी आने से पहले बांधों पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग की टीमें देख रही हैं कि कहीं कोई बांध कमजोर तो नहीं है। जिससे अभी से मरम्मत कराई जा सके।

ग्रामीणों को भी किया जा रहा सतर्क
गंगा किनारे के ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। निगरानी के लिए तीन सहायक अभियंताओं और पांच अपर अभियंताओं की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में भेजी गई हैं। कछला गंगा नदी की निगरानी के साथ ही यह टीमें ग्रामीणों से भी निगरानी में सहयोग मांग रही हैं।

बैराज, दूरी और समय-
बैराज                         कछला तक दूरी                               पानी आने का समय
हरिद्वार                      310 किलोमीटर                                     62 घंटे
बिजनौर                     230 किलोमीटर                                     46 घंटे
ब्रजघाट                     125 किलोमीटर                                      25 घंटे
नरौरा                        55  किलोमीटर                                      12 घंटे

- 00 मीटर पर है फिलहाल कछला पुल पर पानी लेवल।
- 165.20 मीटर है कछला पुल पर खतरे का निशान।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की घटना को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। गंगा नदी में बाढ़ आने की संभावना है। 

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी निगरानी में जुट गए हैं। कछला गंगा नदी में फिलहाल पानी कम है। पानी अभी आगामी दो दिन में आने की संभावना है। इसे लेकर पूरी सतर्कता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed