फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Give the name of the betrayals of black money Modi G ....

काले धन के गद्दारों का नाम बता दो मोदी जी....

Mon, 23 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 23 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
 कभी हंसी की फुहार तो कभी राजनीति पर प्रहार। कभी देशभक्ति का जज्बा तो कभी मुहब्बत का एहसास। ताज महोत्सव में रविवार रात आयोजित कवि सम्मेलन में शृंगार रस बरसा तो ओज के कवियों ने श्रोताओं के रौंगटे खड़े कर दिए।
विज्ञापन

ताज महोत्सव में रविवार रात सूर एवं नजीर को समर्पित कवि सम्मेलन के नाम रही। सूरसदन की जगह पहली बार शिल्पग्राम में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ पद्म विभूषण गोपाल दास नीरज ने किया। उदय प्रताप ने कहा कि ‘सारी दुनिया को वह झुका सकता है अपने सामने, मां के कदमों से लिपट कर जो दुआ ले जाएगा,  सच को जीने के लिए जो मरने को तैयार है, वक्त ऐसे आदमी को करबला ले जाएगा’। वरिष्ठ कवि गोपाल दास नीरज ने कहा कि महाठगिनी ये सांस है, पल-पल आए जाए, रुक जाएगी कब ये सांसे, कोई जान न पाए। जीवन के सफर में हर कोई मुसाफिर है, इसे समझाते हुए कहा कि बिछड़ने के लिए है ये मेल-मिलाप, एक मुसाफिर हम यहां, एक मुसाफिर आप।
विज्ञापन

ओज के कवि हरिओम पवार ने जब कविता पाठ किया तो शिल्पग्राम में सभी लोग उनके सम्मान में खड़े हो गए। जब वे जाने लगे तो लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर उन्हें दोबारा कविता पाठ करने आना पड़ा। सत्ता पर कड़े प्रहार करने वाले पवार कुछ नरम दिखे। कहा कि अभी केंद्र की सरकार नौ माह की हुई है। इसलिए शिशु पर हमला नहीं करना चाहता। उन्होंने पढ़ा कि काले धन के गद्दारों का नाम बता दो मोदी जी..... इसके बाद पढ़ा कि दुनिया को अहसास करा दो छप्पन इंची सीने का.... इसके बाद उन्होंने कई कविताएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्ताकाशीय मंच पर देर रात तक पद्मश्री अशोक चक्रधर, पद्मश्री डा. सुरेंद्र दुबे, सोम ठाकुर, शिव ओम अंबर, अरुण जेमिनी, डा. विष्णु सक्सेना, सुरेंद्र सुकुमार, सर्वेश अस्थाना, रमेश शर्मा, डा. सुमन दुबे, पद्मिनी शर्मा ने अपनी कविताओं से कविता प्रेमियों को देर रात तक रोके रखा। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीएम पंकज कुमार, प्रभारी अधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव और समन्वयक पवन आगरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed