फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girls steeped

नहर में डूबकर छह माह की बच्ची की मौत, हिरासत में पिता

Sun, 15 Sep 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
girls steeped
जसराना में नहर में डूबकर बालिका की मौत के दौरान एकत्रित लोग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद-जसराना। थाना जसराना के गांव दारापुर रसैनी में छह माह की बालिका की नहर में डूबने से मौत हो गई। हत्या की आशंका पर पुलिस ने बालिका के पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि पिता ने बच्ची को नहर में फेंक दिया। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हिरासत में लिए पिता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को डायल 100 को सूचना मिली कि दारापुर रसैनी पुल पर गांव के ही रवि ने अपनी 6 माह की पुत्री रव्या को नहर में फेंक दिया है। पीआरबी मौके पर पहुंची। बच्ची के नहर में डूबने की सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिजन भी पहुंच गए। घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे जाकर लोगों ने बालिका के शव को बाहर निकाल लिया। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे परिजनों के बारे में पीआरबी ने सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया वहीं पिता रवि को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed