फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls shouldn't buy gold they should win it; daughter of the 'City of the Taj' backs PM Modi's words.

Agra News: लड़कियां गोल्ड खरीदें नहीं, जीतें, ताजनगरी की बेटी ने पीएम मोदी की बात का किया समर्थन

Wed, 23 Sep 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Girls shouldn't buy gold they should win it; daughter of the 'City of the Taj' backs PM Modi's words.
दी​प्ति शर्मा का परिवार
आगरा। ताजनगरी की बेटी दीप्ति शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद न सिर्फ अपनी उपलब्धि की खुशी साझा की, बल्कि देश की बेटियों के लिए भी खास संदेश दिया। मैच के बाद एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल जीतना हमेशा ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीते हुए स्वर्ण पदक को घर में ऐसी जगह रखेंगी, जहां वह हमेशा उनकी आंखों के सामने रहे। यह पदक उन्हें आगे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक तक पहुंचने के पीछे काफी मेहनत और संघर्ष होता है। इसलिए यह मेडल उनके लिए हमेशा खास रहेगा। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस बात का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने बेटियों और महिलाओं को गोल्ड खरीदने के बजाय गोल्ड जीतने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ना चाहिए और अपने प्रदर्शन के दम पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed