{"_id":"6509eccf62346104cc06a414","slug":"girls-body-found-hanging-in-room-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4589-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला
Wed, 20 Sep 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कुसमरा। रामनगर रोड के पास निवास करने वाली एक किशोरी का शव सोमवार की रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। किशोरी की मौत से उसके घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
थाना किशनी के गांव धमियांपुर निवासी अजीत सिंह वर्तमान में रामनगर रोड स्थित घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार की रात उनकी पुत्री गौरी (15) ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। जब इस बारे में परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी ली। परिजन ने बताया कि गौरी 11वीं की छात्रा थी। उसने खुदकुशी क्यों कि इस बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।