फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend's birthday party became death lots of fun on second floor then such an accident can't believe it

UP: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी बन गई मौत...दूसरी मंजिल पर खूब की मस्ती, फिर ऐसा हादसा; नहीं होगा यकीन

Thu, 13 Feb 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 09:40 AM IST
सार

परिजनों ने महिला मित्र और दोस्तों पर दूसरी मंजिल से फेंक कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Girlfriend's birthday party became death lots of fun on second floor then such an accident can't believe it
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) स्थित कांशीराम आवास में मंगलवार रात को महिला मित्र के घर जन्मदिन पार्टी में गए ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वाॅय सागर चाैधरी (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के दोस्ताें ने बुधवार सुबह घर आकर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने महिला मित्र सहित तीन पर बेटे को घर की दूसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी सेक्टर-3 निवासी आकाश ने बताया कि उनके भाई सागर चौधरी पर मंगलवार रात तकरीबन 8 बजे मोबाइल पर उसके दोस्त सचिन का काॅल आया था। इस पर वो घर से स्कूटर लेकर निकल गया। रातभर उसका पता नहीं चला। रात में उसके मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बुधवार सुबह दोस्तों गोल्डी और पवन ने घर आकर जानकारी दी। सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई आशीष की तहरीर पर हेमा, सनी और मंजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि सागर महिला मित्र हेमा के घर जन्मदिन में जाने की परिजन से बोलकर गया था। आरोप है कि महिला मित्र के घर पर जन्मदिन की पार्टी थी। वहां पर सिकंदरा के गांव मोहम्मदपुर निवासी सनी भी आया था। सनी और महिला पहले जानते हैं। पड़ोसी मंजू के साथ मिलकर तीनों ने सागर को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मृतक बिचपुरी के प्रधान प्रदीप सिंह की पत्नी का भाई था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed