फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl students visited CHC, learned the functioning of health services

Agra News: छात्राओं ने किया सीएचसी का भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली जानी

Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Girl students visited CHC, learned the functioning of health services
फतेहाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को बादशाही बाग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सीएचसी फतेहाबाद का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने जाना कि ओपीडी का पर्चा कहां बनता है और कौन से चिकित्सक किस कक्ष में बैठते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस तरह के भ्रमण से छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही उन्हें जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अभिषेक चौहान, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed