{"_id":"685255bbf9dccee55d034c1f","slug":"girl-student-was-sleeping-on-the-floor-in-the-room-death-came-crawling-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में जमीन पर सो रही थी छात्रा, रेंगते हुए आई मौत...आधी रात को मच गई चीख-पुकार; बच न सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में जमीन पर सो रही थी छात्रा, रेंगते हुए आई मौत...आधी रात को मच गई चीख-पुकार; बच न सकी जान
Wed, 18 Jun 2025 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:29 AM IST
सार
मैनपुरी के किशनी में जमीन पर सो रही छात्रा के साथ दर्दनाक घटना हुई। आधी रात को सांप ने उसके पैर की अंगुली में काट लिया। छात्रा का शोर सुन परिजन जाग गए। उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के कश्यप नगर में बीए की छात्रा जो कमरे में जमीन पर लेटी थी। रात में लगभग एक बजे उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे आनन फानन में सैफई मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर घर मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामसभा फरेंजी के गांव कश्यप नगर निवासी कृष्णा 19 वर्ष पुत्री ग्रीष कश्यप बीए की छात्रा थी। ग्रीष होमगार्ड हैं। बताया गया है कि कृष्णा शाम को खाना खाकर कमरे में जमीन पर सो गई। रात करीब एक बजे छात्रा के पैर की अंगुली पर तेज झनझनाहट हुई। वो नींद से जागकर बैठ गई। इस दौरान वहां से उसने सांप को दौड़ते हुए देखा। कृष्णा की अंगुली से खून बह रहा था। उसने शोर मचाया तो माता-पिता आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को तत्काल ही उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि ग्रीष के पांच बेटियां और बेटे हैं। कृष्णा बहनों में सबसे छोटी थी।