{"_id":"5e452f9e8ebc3ee60059ca28","slug":"girl-student-kidnapped-and-sexual-harrasment-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दो लोगों ने किया दुष्कर्म, चंगुल से छूटी पीड़िता ने बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दो लोगों ने किया दुष्कर्म, चंगुल से छूटी पीड़िता ने बताई आपबीती
Thu, 13 Feb 2020 04:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Feb 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र से 27 दिन पूर्व अगवा छात्रा को दिल्ली में बंधक बनाने के बाद दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस इसके साथ ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
13 वर्षीय छात्रा को 18 जनवरी को पढ़ने के लिए अपने स्कूल के लिए जा रही थी तभी उसको स्कूल के नजदीक से ही अगवा कर लिया गया। जव वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। छात्रा के न मिलने से चिंतित परिजनों को जब उसके पप्पू निवासी नगला मंशा उसैत द्वारा अगवा कर लिए जाने की जानकारी हुई तो एक फरवरी को उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Trending Videos
छात्रा किसी तरह से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर दिल्ली के बस अड्डा पहु्ंच गई। उसने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार उसे अपने साथ ले गए। रिश्तेदारों ने परिजनों को छात्रा के बारे में बताया तो उनकी खुशी का ठिकना न रहा।
इसके बाद परिजन उसे अपने साथ गांव ले आए और पुलिस के पास पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उसने पुलिस को अपने साथ हुई आपबीती बताई। छात्रा ने बताया कि उसे कार में डालकर दिल्ली ले जाया गया। जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। दो लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
छात्रा को पिलाई जाती थी शराब
अपहरणकर्ता उसे हर समय बेहोश रखते थे, जिससे वह भाग न सके। दुष्कर्म करने से पहले उसको शराब का सेवन करा देते थे। इसके साथ ही उसको बेचने की भी तैयारी की जा रह थी।
छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं- दशरथ सिंह थाना प्रभारी