फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl student going to appear for examination was molested in the metro

Agra Metro: आगरा मेट्रो में शोहदे का दुस्साहस, छात्रा से की छेड़खानी...पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 30 Jun 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 09:47 AM IST
सार

आगरा मेट्रो में शोहदे ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। इस वजह से दहशत में आई छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
girl student going to appear for examination was molested in the metro
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र से परीक्षा देने काॅलेज जा रही स्नातक छात्रा का हाथ शोहदे ने मेट्रो में पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगा। दोस्ती न करने पर उसे जान से मारकर खुद भी जान देने की धमकी दी। दहशत से छात्रा ने काॅलेज जाना बंद कर दिया। पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ताजगंज निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी स्नातक की छात्रा है। वह बिजलीघर स्थित अपने काॅलेज मेट्रो से जाती थी। 21 जून को तोरा गांव के सोनू राठौर ने उनकी बेटी का पीछा किया। मेट्रो के अंदर तक आ गया। बेटी का हाथ पकड़ छेड़छाड़ करने लगा। दोस्ती का दबाव बनाने लगा। विरोध पर उसको जान से मारने के बाद खुद आत्महत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद से बेटी गुमसुम रहने लगी। पिछले एक सप्ताह से काॅलेज भी नहीं गई। ताजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed