फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl student committed suicide due to fearing disgrace in Agra

यमुना में मिला था छात्रा का शव: नाबालिग दोस्त से मिलने गई, फिर इस डर से दी थी किशोरी ने जान; दो आरोपी पकड़े

Sun, 22 Feb 2026 01:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:07 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में यमुना में छात्रा का शव मिला था। पुलिस ने छात्रा की माैत की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। साथ ही घटना के दो आरोपियों को भी पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग है।

विज्ञापन
girl student committed suicide due to fearing disgrace in Agra
छात्रा का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव में 10 फरवरी को चचेरी बहन के शादी समारोह से लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा का यमुना में शव मिला था। इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग दोस्त से मिलने के दौरान गांव के लोगों ने उसे देख लिया था। बदनामी के डर के चलते उसने यमुना में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के एक गांव में किसान के परिवार में 10 फरवरी को शादी थी। उनकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी भाभी का फोन लेकर शौच के लिए जाने की बात कहकर चली गई। वापस न लौटने पर छात्रा के लापता होने पर परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्रा के फेसबुक प्रोफाइल को जांचा तो उसके रहनकलां गांव के एक नाबालिग से मैसेंजर पर बात करने की पुष्टि हुई। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी वहीं मिली। 
विज्ञापन


 

इंस्पेक्टर एत्माद्दौला ने बताया कि शादी के दौरान नाबालिग मित्र ने मैसेंजर पर संदेश भेज छात्रा को खेत के पास महादेव मंदिर पर मिलने बुलाया था। उसके साथ उसका दोस्त 19 वर्षीय विजय भी था। बहाने से मिलने पहुंची छात्रा को दोस्त से बात करते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने देख लिया। तीनों खेत में छिप गए। जैसे ही बाहर निकले तो कुछ और ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। 

 

इसके बाद छात्रा ने दोनों से उसके घर चलकर परिजन से अचानक भटक कर आने का बहाना करने को कहा । दोनों तैयार नहीं हुए तो छात्रा ने पहले इनर रिंग रोड पर जाकर वाहन के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों ने उसे रोक लिया। इस दौरान छात्रा की चुन्नी वहीं गिर गई। बातचीत के बाद दोनों छात्रा को वहीं छोड़कर चले गए। बदनामी के डर से छात्रा घर नहीं गई और यमुना में कूद कर जान दे दी।

दोस्त को भेजा गया सुधार गृह
इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि आरोपी नाबालिग और उसके साथी विजय को मामले की जानकारी छिपाने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप मे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से किशोर को बाल सुधार संरक्षक गृह व विजय को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-यूपी चार कत्ल और सुसाइड: पति-पत्नी और बच्चों की लाशें देख फट पड़ा कलेजा, अंतिम संस्कार में रो पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed