फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl sitting on hunger strike against land mafia

Agra News: भू माफिया के खिलाफ अनशन पर बैठी युवती

Mon, 25 Sep 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Girl sitting on hunger strike against land mafia
भू माफिया के खिलाफ अनशन पर बैठी युवती
विज्ञापन

-फर्जी बैनामा कराकर भू माफिया कर रहा जमीन पर कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तहसील कुरावली के गांव सुजानपुर की रहने वाली एक युवती ने कलेक्ट्रेट पर सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उसका आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में उसके पिता के नाम दर्ज जमीन का गांव इमिलिया के एक भू माफिया ने फर्जी बैनामा करा लिया है। भू माफिया उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

सुजानपुर निवासी प्रिया सोमवार को कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठ गई। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि उसके पिता जयदयाल के नाम दर्ज जमीन का धीरेंद्र राजपूत ने फर्जी बैनामा करा लिया है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। फर्जी बैनामा कराने के बाद वह जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उसके परिवार के लोगों के विरोध के चलते वह जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहा है। कब्जा करने में सफल नहीं होने पर उसने पूरे परिवार को सबक सिखाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि जब उसने थाना कुरावली में शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच आरोपी ने उसके घर में रखे जेवर भी चोरी कर लिए हैं। पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने न्याय नहीं मिलने तक आमरण अनशन पर बैठे रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed