फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl shot dead in one-sided love

एकतरफा प्यार में छात्रा को मारी गोली, दिल्ली से पिता के साथ बस से लौट रही थी युवती

Sat, 18 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Girl shot dead in one-sided love
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक तरफा प्रेम में बस स्टैंड परिसर में बस में बैठी एक छात्रा को गोली मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से  घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।     

विज्ञापन


सोरों की एक बस्ती की बीटेक की छात्रा दिल्ली में अपनी बुआ के घर से रोडवेज बस से वापस लौट रही थी। छात्रा के रोडवेज चालक पिता के साथ ही बस से दिल्ली से आई थी। पिता ने बस स्टैंड पर डीजल भरवाने के लिए गाड़ी रोकी। इसी बीच युवक शिवम निवासी सेडृ सोरों ने छात्रा पर फायर कर दिए। युवक तमंचा फेंक कर लक्ष्मीगंज की ओर भागा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक गोली छात्रा के हाथ में लगी तथा एक छर्रा छात्रा के माथे पर लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर बस स्टैंड परिसर में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


सूचना पर उसकी मां, दादी, भाई भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि युवक छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा उससे शादी नहीं करना चाहती थी। युवती के इंकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घेरा बंदी करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक एटीएम काटने के मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक ने बताया कि छात्रा के हाथ में गोली लगी है, जबकि माथे पर छर्रे का निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed