{"_id":"5b77076642c792466b460b53","slug":"girl-shot-dead-in-one-sided-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में छात्रा को मारी गोली, दिल्ली से पिता के साथ बस से लौट रही थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में छात्रा को मारी गोली, दिल्ली से पिता के साथ बस से लौट रही थी युवती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफा प्रेम में बस स्टैंड परिसर में बस में बैठी एक छात्रा को गोली मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सोरों की एक बस्ती की बीटेक की छात्रा दिल्ली में अपनी बुआ के घर से रोडवेज बस से वापस लौट रही थी। छात्रा के रोडवेज चालक पिता के साथ ही बस से दिल्ली से आई थी। पिता ने बस स्टैंड पर डीजल भरवाने के लिए गाड़ी रोकी। इसी बीच युवक शिवम निवासी सेडृ सोरों ने छात्रा पर फायर कर दिए। युवक तमंचा फेंक कर लक्ष्मीगंज की ओर भागा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक गोली छात्रा के हाथ में लगी तथा एक छर्रा छात्रा के माथे पर लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर बस स्टैंड परिसर में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना पर उसकी मां, दादी, भाई भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि युवक छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा उससे शादी नहीं करना चाहती थी। युवती के इंकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घेरा बंदी करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक एटीएम काटने के मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक ने बताया कि छात्रा के हाथ में गोली लगी है, जबकि माथे पर छर्रे का निशान है।
विज्ञापन