{"_id":"66e327e50ab532365209dbf0","slug":"girl-shot-by-her-fianc-who-returning-home-in-agra-admitted-to-hospital-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रात को घर जा रही थी नर्स, रास्ते में मिला प्रेमी; बीच सड़क निकाला तंमचा... फिर जो किया कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रात को घर जा रही थी नर्स, रास्ते में मिला प्रेमी; बीच सड़क निकाला तंमचा... फिर जो किया कांप गई रूह
Thu, 12 Sep 2024 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:31 PM IST
सार
ताजनगरी में रात को नर्स ड्यूटी से घर जा रही थी। रास्ते में उसका प्रेमी मिला। उसने बीच सड़क तंमचा निकाला और युवती को गोली मार दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार रात घर जा रही युवती को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गोली युवती के चेहरे के पास से रगड़ती हुई चली गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास 100 फुटा रोड पर हुई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती निजी हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करती है। रात में वह अपने घर जा रही थी। अस्पताल से निकलते ही 200 मीटर की दूरी पर सुनसान रास्ते पर उसे नगला टीन का रहने वाला बबलू मौर्य मिल गया।
विज्ञापन
बताया कि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका है। बताया गया है कि किसी बात पर विवाद हुआ। बबलू ने तमंचा निकाल लिया। युवती को गोली मार दी, जो उसकी आंख के पास से रगड़ती हुई निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन