फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl saved the life of a person injured in a road accident

तमाशबीनों की भीड़ में गीता का साहस: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की ऐसे बचाई जान, आप भी करेंगे सलाम

Sat, 16 Sep 2023 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 01:56 PM IST
सार

हादसे में घायल हुआ व्यक्ति सड़क पर तड़प रहा था। उसकी मदद के लिए पुलिस को फोन तो किए, लेकिन कोई उसे सहारा देने के लिए आगे नहीं आया। ऐसे में तमाशाबीनों की भीड़ में से निकलकर गीता ने घायल को अकेले ही जिला अस्पताल तक पहुंचाया। जहां तत्काल डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। बताया  कि समय रहते घायल को वो अस्पताल नहीं लाती तो शायद उसकी जान नहीं बचती। 
 

विज्ञापन
girl saved the life of a person injured in a road accident
घायल व्यक्ति को अस्पताल लाई गीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भदावर हाउस के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में घायल युवक तड़प रहा था। तभी एक महिला ने मददगार बन कर उसकी जान बचा ली। काफी देर से घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे। इस बीच बच्चे को स्कूल से लेने जा रही गीता ने एक टेंपो को रोककर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे सही समय पर इलाज मिल गया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 
शहर के गोला बाजार निवासी संजीव यादव कलेक्ट्रेट में स्टांप विक्रेता हैं। वह वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को वह तीसरे वर्ष की परीक्षा देने के लिए चित्रगुप्त कॉलेज गए थे। दोपहर करीब एक बजे जब वापस लौट रहे थे। तभी भदावर हाउस बिछिया रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद संजीव तड़प रहे थे सिर से खून बहे जा रहा था। आसपास करीब 30-40 लोग मौजूद थे। लेकिन सभी तमाशबीन बने थे। 

ये भी पढ़ें - UP: गला काटने पर कितना दर्द होता है..., व्यापारी ने पहले ली जानकारी और फिर...; कार में मिली खून से सनी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता ने आगे बढ़ाए कदम 
दर्द से तड़प रहे संजीव को अस्पताल पहुंचाने को लेकर कोई भी आगे नहीं आ रहा था। तभी बिछिया रोड पर निवास कर रही गीता देवी जो कि बच्चे को स्कूल से लेने के लिए जा रहीं थी, उन्होंने युवक को तड़पता देखा तो लोगों से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद गीता ने खुद को युवक को उठाया और टेंपो में बैठा कर जिला अस्पताल ले आईं। वहां मौजूद रह कर उपचार कराया। गीता के प्रयास से संजीव को समय पर उपचार मिल सका।

ये भी पढ़ें - UP: क्या आपने देखे हैं 1 इंच के श्रीगुरु ग्रंथ साहिब, आगरा के इस गुरुद्वारे में मौजूद; ऐसे होते हैं दर्शन
विज्ञापन

परिजनों ने जताया आभार
जिला अस्पताल में गीता देवी ने संजीव यादव को भर्ती कराया और उपचार कराया। इस बीच उनके परिजन को फोन कर सूचना भी दी। कुछ ही देर बाद परिजन व रिश्तेदार अस्पताल आ गए। जब पता चला कि गीता अकेली ही घायल को जिला अस्पताल लेकर आईं हैं। तो सभी ने उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed