{"_id":"5fd5e6388c6f92443735c152","slug":"girl-refuse-marriage-after-know-cast-of-groom-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंड़ितजी के गोत्र पूछते ही हुआ ऐसा कि लड़की पक्ष ने किया शादी से इनकार, मंडप से थाने पहुंचा दूल्हे का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंड़ितजी के गोत्र पूछते ही हुआ ऐसा कि लड़की पक्ष ने किया शादी से इनकार, मंडप से थाने पहुंचा दूल्हे का परिवार
Sun, 13 Dec 2020 03:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचा दूल्हे का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
फेरे की रस्म के दौरान गोत्र पूछे जाने पर दूल्हा की बिरादरी (जाति) की पोल खुल गई। इसके बाद कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंच गया। पंचायतों के दौर से मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
मथुरा जनपद के थाना मंगौरा के गांव नेनौ निवासी कुंवरपाल पुत्र भंवर सिंह बरात लेकर फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी के यहां शनिवार रात को आया था। कुंवरपाल की वरमाला रस्म संपन्न होने के बाद रविवार सुबह मंडप पर फेरे की रस्म चल रही थी। इसी दौरान शादी करा रहे पंडित ने दूल्हे के गोत्र के बारे में पूछा। युवक ने जाति से जाट बिरादरी की गोत्र बताया। लड़की पक्ष के लोग कठेरिया हैं। लड़का दूसरी बिदारदी का होने पर लड़की पक्ष हैरान रह गया।
शादी कराने वाले मथुरा निवासी सोनू पुत्र सुखवीर को लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया। फेरे की रस्म रोक कर पुलिस को सूचना दी गई। काफी देर तक पंचायत होती रही। दहेज का सामान बरात पक्ष के लोगों ने रात में ही मथुरा भेज दिया था। कन्या पक्ष, दूल्हा और दूल्हा के परिजन और शादी कराने वाले बिचौलिए को लेकर थाना उत्तर में पहुंच गए। लड़की पक्ष ने धोखा देने का आरोप लगाया है और शादी से इनकार कर दिया है।