फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl raped, accused arrested

Agra: छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज

Fri, 29 Jul 2022 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:09 AM IST
सार

दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी, जिसके बाद एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच जब छात्रा गर्भवती हो गई, तो मामला खुल गया।
 

विज्ञापन
Girl raped, accused arrested
दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

आगरा में बाह के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

बदनाम करने की दी थी धमकी 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रविशंकर ने छात्रा बदनाम करने की धमकी देकर से करीब साल भर पहले संबंध बना लिए थे। तभी से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर छात्रा को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया। 

विज्ञापन

आरोपी भेजा जेल

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को अभयपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजीव सोलंकी ने बताया कि आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने के चलते किशोरी गर्भवती हो गई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसे दुष्कर्म और पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed