{"_id":"6056e61c8ebc3ec96751299c","slug":"girl-molests-in-agra-villagers-bah-students-beat-and-hand-over-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: छेड़छाड़ करने पर शोहदे से भिड़ी आठवीं की छात्रा, आरोपी को पीटकर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: छेड़छाड़ करने पर शोहदे से भिड़ी आठवीं की छात्रा, आरोपी को पीटकर किया पुलिस के हवाले
Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह में परीक्षा देकर सहेलियों के साथ शनिवार की दोपहर घर लौट रही आठवीं की छात्रा छेड़छाड़ करने पर शोहदे से भिड़ गई। शोर सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़छाड़, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का आरोप है कि डिपो तिराहे पर पीछे से पहुंचे अशोक नगर के रामलाल ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। इस पर वह आरोपी से भिड़ गई। अन्य छात्राओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद आरोपी युवक की पिटाई भी कर दी। फिर बाह पुलिस के हवाले कर दिया।
आगरा में बिटिया की हत्या: सामने आया सनसनीखेज सच, सामूहिक दुष्कर्म के बाद उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
सूचना मिलने पर छात्रा के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी रामलाल के खिलाफ बाह थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos
आगरा में आधी आबादी पर हुए है हमले, जगदीशपुरा, टेढ़ी बगिया सहित आठ इलाकों में छेड़छाड़ ज्यादा
आगरा के आठ इलाकों (टेढ़ी बगिया, यमुना ब्रिज, जगदीशपुरा, नरीपुरा, कालिंदी विहार, रामबाग, एत्माद्दौला, विद्या नगर) में छेड़छाड़ के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि एनजीओ के हेल्पलाइन नंबर पर पिछले छह महीने में 250 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 100 शिकायतें सिर्फ मनचलों से परेशान किशोरियों और बालिकाओं की थीं।
इन शिकायतों पर बालिकाओं और किशोरियों की काउंसिलिंग की गई। इसमें पता चला कि कभी स्कूल तो कभी घर से बाजार आते-जाते लड़कियों को परेशान किया जाता है। इस पर पीड़ित लड़कियों को बताया गया कि मनचलों की शिकायत कैसे करें। पुलिस से किस तरह मदद ली जा सकती है। सबसे ज्यादा शिकायतें टेढ़ी बगिया, यमुना ब्रिज, जगदीशपुरा, नरीपुरा, कालिंदी विहार, रामबाग, एत्माद्दौला, विद्या नगर की थीं। यह इलाके एत्माद्दौला, शाहगंज और जगदीशपुरा थाना में आते हैं। पुलिस अधिकारियों को पीड़िताओं की शिकायतों से भी अवगत कराया जा चुका है।