Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl molested by taking her hostage in the house

Agra News: घर में बंधक बनाकर बालिका से छेड़छाड़

Mon, 05 Dec 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Girl molested by taking her hostage in the house
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई। बालिका की मां बालिका को खोजती हुई अचानक आरोपी के घर पहुंची तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। मामले में बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका पड़ोसी के घर में खेलने के लिए गई थी। इस दौरान उस घर में रह रहे पड़ोसी ने बालिका को अकेला देख एक कमरे में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा। बालिका की मां बालिका को खोजते हुए पड़ोसी के घर पहुंची तो वहां एक कमरे में बालिका आपत्तिजनक स्थिति में थी। घटना का मां ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बालिका के परिवारीजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी मुकेश कश्यप ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती शौच करने गई थी। इस दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती की पिटाई की। मामले में युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में युवती घर के घेर में बने शौचालय में शौच करने गई। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ की। युवती ने जब आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में युवती की पिटाई कर दी। युवती ने चीखपुकार की तो परिवारीजन घटनास्थल की दौड़े। युवक परिवारीजन को आता देख गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युवती के परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। युवती के पिता ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी राजुकमार शर्मा ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed