फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl molested by abvp workers in classroom

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने क्लासरूम में छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Oct 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
girl molested by abvp workers in classroom
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो पदाधिकारियों पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


आरोप है कि एबीवीपी पदाधिकारियों ने क्लास में आकर एक छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी और उसे सोशल मीडिया पर भी बदनाम करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि तीन अक्तूबर को वो क्लास में थी। तभी एबीवीपी विभाग संयोजक धीरज शर्मा और रविकांत सूर्यवंशी आए। उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गालीगलौज की और विश्वविद्यालय नहीं आने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को एनएसयूआई के पदाधिकारी छात्रा को थाना लेकर आए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed