फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Missing From Avagarh Police Station Police Search

थाने से लापता किशोरी ने पांच दिन में बदले 25 ठिकाने, नासिक और पुणे तक का किया सफर

Wed, 26 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:11 AM IST
सार

पांच दिन पूर्व थाना अवागढ़ से किशोरी गायब हो गई थी। थाने से किशोरी के गायब होने के बाद घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी हंगामा किया था। एसएसपी ने थाना प्रभारी की लापरवाही को देखते हुए निलंबित किया था

विज्ञापन
Girl Missing From Avagarh Police Station Police Search
एसएसपी सुनील कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के थाना अवागढ़ से शुक्रवार को भागी किशोरी पुलिस को चकमा देने में बेहद माहिर है। पांच दिन में किशोरी ने 25 ठिकाने बदलकर नासिक और पुणे तक का सफर तय कर दिया है। पुलिस हर ठिकाने पर पहुंच रही है, लेकिन किशोरी हाथ नहीं आ पा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार थाने से भागने के बाद किशोरी एक दिन आगरा में रुकी, इसके बाद गुरुग्राम में नया ठिकाना बना लिया। जब तक पुलिस ने गुरुग्राम में छापा मारा तब तक चकमा देकर निकल गई। किशोरी पुलिस के साथ डाल-डाल और पात-पात का खेल खेल रही है। 
विज्ञापन


किशोरी के साथ लवकुश निवासी राजपुर थाना सकरौली भी है। वह उसे छिपा रहा है। किशोरी अब ज्यादा भागने की स्थिति में नहीं है और जल्द ही पुलिस के हाथ लगने की उम्मीद जताई जा रही है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि भागी किशोरी अभी तक हाथ नहीं लग सकी है और महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। उम्मीद से ज्यादा ठिकाने किशोरी बदल चुकी है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पांच दिन पूर्व थाना अवागढ़ से किशोरी गायब हो गई थी। थाने से किशोरी के गायब होने के बाद घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी हंगामा किया था। एसएसपी ने थाना प्रभारी की लापरवाही को देखते हुए निलंबित किया था।

महिला सिपाही, विवेचक भी सस्पेंड किया था। किशोरी की तलाश में छह टीमें लगाई गईं थी। पांच दिन से किशोरी की तलाश में जुटी छह टीमें किशोरी का पता नहीं लगा पाई है। दिल्ली, गुजरात से लेकर हरियाणा तक किशोरी को तलाश किया जा रहा है। कोई भी ठोस सबूत हाथ नहीं लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed