{"_id":"5f5f27d08ebc3e5aa057da13","slug":"girl-marriage-with-lover-give-ncr-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों से बगावत कर थामा प्रेमी का हाथ, आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद दी कोतवाली में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों से बगावत कर थामा प्रेमी का हाथ, आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद दी कोतवाली में तहरीर
Mon, 14 Sep 2020 01:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनपुरी की एक कॉलोनी निवासी युवती ने आर्य समाज मंदिर में फिरोजाबाद के रहने वाले प्रेमी के साथ शादी रचा ली। इस शादी में युवक के परिजन शामिल हुए, लेकिन लड़की पक्ष से कोई नहीं आया। नवविवाहित जोड़े ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें युवती ने कहा कि वह बालिग है और उसने मर्जी से जीवन साथी चुना है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रघुराजपुरी कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी कुछ समय पूर्व फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। किन्हीं कारणों के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकी। युवती पक्ष के लोग राजी नहीं हुए तो उसने परिजनों से बगावत करने का फैसला कर लिया। रविवार को आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने के बाद सीधे कोतवाली पहुंचे।
वहां युवती की ओर से एक तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि वह बालिग है, उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के जीवनसाथी का चुनाव किया है। अब दोनों पति पत्नी है। इंस्पेक्टर एलओ विजय गौतम ने तहरीर लेने के बाद नवविवाहिता जोड़े को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।